लखनऊ के आयूष से पीएम ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में विकास पर की चर्चा
लखनऊ, जुलाई 27 -- राष्ट्रपति सम्मानित पर्यावरणविद् आयूष वर्मा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आयोजित विशेष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), गोंडा में संपन्न हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से चयनित युवाओं और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के साथ हुए संवाद में प्रधानमंत्री ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका तथा भारत-नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों के विकास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों का समग्र विकास विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी है और इसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी अहम होगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.