नई दिल्ली, मई 29 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) परिसर में बनीं मजारों को प्रशासन ने लावारिस घोषित कर दिया गया है। बार- बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद किसी भी पक्ष की ओर से मजारों पर मालिकाना हक से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि केजीएमयू परिसर में बनी इन मजारों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रशासन की ओर से संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर स्वामित्व संबंधी प्रमाण मांगे गए थे, लेकिन तय समय सीमा के भीतर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मजारों को ध्वस्त करने के बजाय अब उन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने...