बहराइच, मई 20 -- फखरपुर, संवाददाता। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बुधवार को प्रस्तावित प्रधानों के धरने में शामिल होने को जा रहे पंचायत विकास मंच के प्रदेश संयोजक सूरज शुक्ला सहित कई प्रधानों को कैसरगंज पुलिस ने हिरासत में लेकर फखरपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। प्रस्तावित धरने के मद्देनजर फखरपुर व कैसरगंज पुलिस अलर्ट मूड पर रही। पंचायत विकास मंच के संयोजक सूरज शुक्ला ने बताया कि बुधवार को लखनऊ में आयोजित होने वाले एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने जाते समय कैसरगंज इलाके में पुलिस नेह हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ संगठन के पदाधिकारी सूर्य प्रकाश सिंह, आफान खान, राम छबीले निषाद, मंगलदास, रंजीत सहित कई ग्राम प्रधानों और समर्थकों को भी पुलिस ने रास्ते में रोक कर हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- प्रधानों को लखनऊ जाने से पहले पुलिस ने रोक...