लखनऊ की शांभवी को न्यूयार्क में मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
लखनऊ, नवम्बर 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों का परचम लहराते हुए लखनऊ की शांभवी ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। न्यूयॉर्क में आयोजित एक समारोह में उन्हें टॉप वूमेन इन मीडिया एंड एडटेक' अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान मीडिया एवं एडटेक के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण, प्रतिभा और निरंतर परिश्रम का गौरवपूर्ण प्रमाण है। शांभवी की उपलब्धि पर उनकी मां डॉ. श्वेता सिंह अध्यक्ष महिला मोर्चा अवध प्रांत भाजपा ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि शांभवी की यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय प्रतिभा और बेटियों की सामर्थ्य का भी प्रेरणादायक उदाहरण है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.