लखनऊ, जुलाई 18 -- कथक के लखनऊ घराने को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की 19 जुलाई को पुण्यतिथि है। उनके जाने के दशकों बाद भी राजधानी की सांस्कृतिक फिजा में उनकी विरासत जीवंत है। कथक की जब भी बात होती है, लखनऊ का नाम और लच्छू महाराज की साधना साथ-साथ याद की जाती है। पंडित लच्छू महाराज का जन्म लखनऊ में हुआ और यहीं से उन्होंने कथक की बारीकियों को आत्मसात किया। उन्होंने लखनऊ घराने की नजाकत, भावाभिनय और अदाओं को ऐसा विस्तार दिया कि यह शैली देश ही नहीं, दुनिया भर में पहचानी जाने लगी। फिल्मी दुनिया में सफलता हासिल करने के बाद भी उनका मन अपनी जन्मभूमि लखनऊ में ही रमा रहा। उत्तर प्रदेश सरकार के कथक केंद्र से जुड़कर नई पीढ़ी को प्रशिक्षण देना शुरू किया। उन्होंने कथक को केवल नृत्य नहीं, बल्कि अनुशासन, अभिव्यक्ति औ...