बांदा, मई 3 -- बांदा। अब भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई चित्रकूट धाम मंडल बांदा में होगी। लखनऊ न्यायालय से बांदा कोर्ट को 174 मामले ट्रांसफर किए गए हैं। मंडल मुख्यालय में करीब दो माह पहले भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय की विशेष अदालत प्रारंभ हो गई है। जिले में अब मंडल के चारों जनपदों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा के वादों का ट्रायल होगा। अब वादकारियों के लखनऊ तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। लखनऊ से स्थानांतरित होने वाले मामलों में बहुचर्चित रहे महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार और सपा विधायक अब्बास अंसारी व उनकी पत्नी निखत बानो से संबंधित मामलों की भी सुनवाई अब मंडल मुख्यालय की भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में की जाएगी। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील तिवारी ने बताया कि इस कोर्ट के प्रारंभ होने से वादकारियों को लखनऊ की भागदौड़ खत्म ...