लखनऊ, मई 12 -- शहर के विकास को 169 करोड़ रुपये से पंख लगेंगे। मंगलवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवस्थापना निधि और 15वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाई गई। बैठक में बताया गया कि अवस्थापना निधि के तहत कुल 169.39 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। पुराने कार्यों के समायोजन के बाद लगभग 99.13 करोड़ नए विकास कार्यों के लिए उपलब्ध हैं। इसमें से सबसे बड़ा हिस्सा (50 करोड़) शहर की सड़कों और नालों के सुदृढ़ीकरण पर खर्च किया जाएगा। इसके अलावा, नगर निगम के स्कूलों के कायाकल्प के लिए 20 करोड़ और सामुदायिक केंद्रों के विकास के लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राजधानी के जानकीपुरम सेक्टर-एफ, इंजीनियरिंग कॉलेज के पास 12 करोड़ की लागत से एक आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। यह लाइब्रेरी न...