लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर की एक महिला डॉक्टर के नाम पर श्रावस्ती में एक अल्ट्रासाउंड संचालक को लाइसेंस दे दिया गया। महिला डॉक्टर ने मुख्यमंत्री, श्रावस्ती डीएम, पुलिस अधीक्षक और सीएमओ को लिखित शिकायत भेजी है। करीब एक माह बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बलरामपुर डॉक्टर कैंपस में ईएनटी सर्जन पति के साथ रहने वाली महिला डॉक्टर बाबूगंज स्थित अस्पताल में अस्ट्रासाउंड सेंटर चलाती हैं। उन्होंने अपने अस्पताल के अल्ट्रासाउंड लाइसेंस नवीनीकरण के लिए दिसंबर में सीएमओ कार्यालय में आवेदन किया था। तब उन्हें पता चला कि उनके नाम व डिग्री का गलत इस्तेमाल कर श्रावस्ती जिले में सहारा अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहा है। उन्होंने 10 दिसंबर को श्रावस्ती के सीएमओ को शिकायती पत्र भेजा। यही नहीं श्रावस्ती में ही ज्योति डायग्नोस्टिक सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.