गोरखपुर, दिसम्बर 20 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नहरों में सिल्ट सफाई कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जांच के लिए शासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में शनिवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लखनऊ की टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ रामपुर, गुलरिहा और बसंतपुर क्षेत्र में नहरों की सिल्ट सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया। शासन द्वारा रबी फसलों की सिंचाई शुरू होने से पहले नहरों की सिल्ट सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि हेड से टेल तक पानी की सुचारु आपूर्ति हो सके। इन निर्देशों के अनुपालन की जांच के लिए मुख्यालय स्तर से एक विशेष टीम गठित की गई है। अधीक्षण अभियंता मनोज साहू और अधिशासी अभियंता सतीश कुमार के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई कार्य की स्थिति, प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। अधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.