लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ। लखनऊ के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत करीब एक हजार आशाओं के लिए राहत की खबर हैं। लक्ष्मी सोनकर के नेतृत्व में आशाओं ने लखनऊ के सीएमओ से मुलाकात करके समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। आशाओं ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष से मुलाकात कर उनको भी ज्ञापन की प्रति सौंपी। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने बताया कि लखनऊ की आशाओं को जनवरी 2026 से किसी तरह का भुगतान नहीं हो रहा है, जिसके कारण आशाओं में नाराजगी है। सीएमओ ने एनएचएम से बजट मिलने में विलंब के कारण भुगतान में देरी हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले हफ्ते में आशाओं का भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म यह भी पढ़ें- वेतन मिलने के आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे डॉक्टर-कर्मचारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...