वरिष्ठ संवाददाता, मई 28 -- लखनऊ के मलिहाबाद में कसमंडीकला विवादित स्थल पर शासन के निर्देश पर जांच ने तेजी पकड़ी है। हफ्ते भर से चल रहे विवाद के बाद बुधवार शाम पुरातत्व विभाग से जांच के लिए सहायक पुरातत्व अधिकारी ज्ञानेंद्र रस्तोगी टीम के साथ पहुंचे। करीब घंटे भर तक वह रुके। टीम ने मौके से सैंपल लिए, इसके अलावा वीडियोग्राफी और फोटो की। उधर, गुरुवार को बकरीद के मौके पर कुछ लोगों के नमाज पढ़ने जाने की सूचना से पुलिस प्रशासन एक दिन पहले से ही अलर्ट था। इस कारण मुस्लिम पक्ष से कोई बकरीद की नमाज अदा करने नहीं पहुंचा, न ही हिंदू पक्ष से कोई विरोध प्रदर्शन को गया। पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।विवादित स्थल की बैरीकेडिंग की गई बकरीद को लेकर एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे, इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी अफसरों के निर्देश पर पीस कमेटी की बैठक कर ...