लखनऊ का पारा 43 के पार
लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ। तपिश ने फिर लखनऊ को झुलसाया। बुधवार को हवा में नमी घटने के साथ ही तापमान तेजी से चढ़ा। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में दूसरी बार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 28.8 दर्ज किया गया। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार, मध्य भारत के ऊपर बने एक प्रति-चक्रवात की स्थिति और गर्म पछुआ हवाओं के चलते मौसम की यह स्थिति हुई है। फिलहाल अगले दो दिन इस भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। यह भी पढ़ें- कल का मौसम, 21 मई: गर्मी से बेहाल यूपी में और तीखे होंगे मौसम के तेवर, 3 दिन का रेड अलर्ट साथ ही रात का तापमान ज्यादा रहने से लोग बेचैनी महसूस करेंगे। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.