महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने को लेकर घुघली ब्लाक में बैठक की। आगामी 20 मई को लखनऊ के रमाबाई मैदान में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई।प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय धर दुबे ने कहा कि ग्राम प्रधान संघ के राष्टीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रधानों कस कार्यकाल बढ़ाये जाने को लेकर आगामी 20 मई को लखनऊ के रमाबाई मैदान में ग्राम प्रधानों का जत्था पहुंचेगा। इस दौरान प्रदेश सरकार को पत्रक सौपा जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अवध किशोर, चतुर्भुजा सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष राजाराम गुप्ता, कृष्ण मोहन पटेल, सिद्धार्थ सिंह, रवि पांडेय, नाथू चौधरी, ओम पाल, विनोद कुमार, रामवृक्ष यादव, श्यामबदन यादव, राम सजीवन सिंह सहित...