लखनऊ-कानपुर में पान मसाला फैक्ट्रियों पर छापा, FSDA ने जब्त किया 15.70 करोड़ का मिलावटी माल
लखनऊ, अगस्त 22 -- FSDA Raid News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने पान मसाला फैक्ट्रियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। एफएसडीए ने कानपुर और लखनऊ में मौजूद 55 फैक्ट्रियों पर छापा मारा और 15.70 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के 339.69 क्विंटल संदिग्ध खाद्य पदार्थ एवं मिलावट माल जब्त किया। अभियान के दौरान 92 नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। खराब और शीघ्र क्षरणीय 36.15 क्विंटल सामग्री, जिसकी कीमत 10.18 लाख रुपये है, मौके पर नष्ट कराई गई। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. रोशन जैकब के निर्देशन में 52 खाद्य सचल दलों को अभियान में लगाया गया। दोनों जनपदों में कुल 55 पान मसाला निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इनमें 19 इकाइयां क्रियाशील मिलीं, जबकि 36 इकाइयां विभिन्न कारणों से बंद पाई गईं। विभाग ने बंद इकाइयों की भी गतिविधियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.