लखनऊ-कानपुर के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर की तैयारी, एक बाहरी रिंग रोड भी बनेगी, योगी का ऐलान
नई दिल्ली, जून 18 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में विकास को गति देने के लिए लखनऊ एवं कानपुर के बीच उन्नाव के माध्यम से रैपिड रेल कॉरिडोर की योजना तैयार की जा रही है। साथ ही राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) को जोड़ने के लिए एक बाहरी रिंग रोड भी प्रस्तावित है। उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव को लखनऊ राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल किया गया है, जिससे अब राजधानी का विकास केवल हजरतगंज तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ का विकास अब उन्नाव तक पहुंचेगा और कानपुर की ओर आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उन्नाव और कानपुर के बीच गंगा पर दो और पुलों के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.