लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर एक अप्रैल से वाहन दौड़ने लगेंगे। लगभग 63 किमी लंबे इस हाईवे पर स्कूटर इंडिया के पास ही महज 120 मीटर का काम बचा हुआ था, जिसे पूरा कर लिया गया है। 20 मार्च तक फिनशिंग कर ली जाएगी। उसके बाद एक्सप्रेस वे की सुरक्षा जांच(टेस्टिंग) की जाएगी।लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस पर वाहनों की स्पीड लिमिट 120 किमी प्रति घंटा रहेगी। ऐसे में लखनऊ से कानपुर पहुंचने में महज 40 से 45 मिनट लगेंगे। चार हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से निर्मित इस एक्सप्रेस में कानपुर जिले में 45 किमी और लखनऊ जिले में 17.8 किमी का हिस्सा है। कानपुर में 45 किमी ग्रीन बेल्ट है, जबकि लखनऊ का हिस्सा एलिवेटेड और फ्लाईओवर वाला है। पूरे एक्सप्रेस वे वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 80 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। इन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.