लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर आज से फर्राटा भरेंगी बसें; पौने दो घंटे का सफर, जानें किराया
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 27 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की शुरुआत के 13 दिन बाद सोमवार से साधारण सेवा की रोडवेज बसें चलने लगी हैं। यह बसें आलमबाग बस टर्मिनल से रोज सुबह सात बजे और आठ बजे रवाना होगी। चारबाग डिपो के एआरएम बनारसी राम ने बताया कि अभी दो बस सेवाएं चलाई जाएगी। प्रति यात्री 151 रुपये किराया देना होगा। आलमबाग से मोहनलालगंज तक किराया 20 रुपये होगा। इसी प्रकार बनी कट तक 24, उन्नाव कट तक 64 और आजाद मार्ग तक का किराया 73 व कानपुर तक 151 रुपये किराया देना होगा। यात्रियों की मांग पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लखनऊ के आलमबाग से बस रवाना होकर कानपुर के झकरकटी बस अड्डे तक जाएगी। दोनों के बीच 90 किमी. की दूरी होगी। करीब पौने दो घंटे का सफर होगा।एक्सप्रेस वे की सड़क उखड़ी वहीं दूसरी तरफ देश में पहली बार एआई-एमसी तकनीक से बनी लखनऊ-कानपुर एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.