लखनऊ, फरवरी 6 -- निर्माणाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर अप्रैल से वाहन दौड़ने लगेंगे। निर्माणकार्य लगभग अपने अंतिम चरण में है, स्कूटर इंडिया के पास एलिवेटेड रोड का कुछ ही हिस्सा ही बाकी है। इस हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एक्सप्रेस वे चालू हो जाने से लखनऊ से कानपुर तक सफर तय करने में लगने वाला तीन घंटे का समय सिमट तक 45 से -60 मिनट रह जाएगा, क्योंकि एक्सप्रेस वे पर वाहन 125 किमी की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एनएचएआई) के रीजनल अफसर गौतम विशाल और पीडी नकुल प्रकाश वर्मा ने मीडिया संग लखनऊ से लेकर कानपुर तक एक्सप्रेस वे का जायजा लिया। कानपुर में बन रहे आउटर रिंग रोड को भी दिखाया। बातचीत में उन्होंने मीडिया को बताया कि एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू होगा। इसका असर जल्द ही इकॉनमी और...