लखनऊ, सितम्बर 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे सीधे कानपुर से जुड़ेगा। अभी कानपुर की सीमा पर उन्नाव में फिर हाईवे को कनेक्ट करता है। हाईवे से जाजमऊ होते हुए कानपुर जाने वालों को एक घंटे से अतिरिक्त समय लग जा रहा है। इस नाते एक्सप्रेसवे के महंगे सफर के बावजूद लोग समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। लखनऊ-कानपुर हाईवे और जाजमऊ पुल पर ट्रैफिक दबाव को देखते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे को कानपुर से सीधे कनेक्ट करेगा। इसके लिए निजी कंपनी से सर्वे कराया जा रहा है।

ट्रैफिक लोड और समाधान दो महीने पहले जुलाई में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक शुरू हुआ था। शुरुआत में करीब 13 से 14 हजार वाहन एक लेन से रोज गुजर रहे हैं। लखनऊ से करीब 63 किमी तो लोग करीब 45 मिनट में पहुंच जा रहे हैं, लेकिन आगे जाकर फिर जाम झेलना पड़ रहा ...