नई दिल्ली, जून 19 -- Lucknow-Kanpur Expressway: यूपी के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से सफर आसान तो होगा ही। इसके साथ ही प्राकृतिक हरियाली में यात्रा करने का मौका मिलेगा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर हरियाली कॉरिडोर बनेगा। इसके बनाएंगे एक्सप्रेसवे पर रोपे जाने वाले 46 हजार पौधे। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और वन विभाग से करार हो चुका है। पौधरोपण का काम शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। एक्सप्रेस वे शुरू होने पर वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण को कम करने, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण की योजना बनाई गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के ग्रीन बेल्ट विकास अभियान के तहत यह पौधारोपण एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर किया जाएगा। लखनऊ से कानपुर तक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 63 किमी है। इसमें लगभग 42 कि...