लखनऊ, जुलाई 12 -- Lucknow-Kanpur Expressway: यूपी को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है। सोमवार को उन्नाव जिले में स्थित नेवरना-पड़रीखुर्द में आयोजित समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 51 किलोमीटर सफर करेंगे। दोनों मंत्री खुद ही एक्सप्रेसवे पर टेस्ट ड्राइव लेंगे। लखनऊ-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बनने से दोनों शहरों की दूरी काफी घट जाएगी। अभी लखनऊ से कानपुर पहुंचने में दो से तीन घंटे लगते हैं। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद 35-45 मिनट ही लगने वाले हैं। नेवरना-पड़रीखुर्द में ही कानपुर की तरफ से आने वाली साइड में एक्सप्रेस वे का रेस्ट एरिया बनाया जाएगा। इसके लिए यहां पर दो एकड़ से अधिक ज...