उन्नाव, अगस्त 12 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर खामियां लगातार सामने आ रही हैं। शुरू होने के 14वें दिन किमी 64 पर पहली बार सड़क धंसी थी। इसके बाद कई स्थानों पर सड़क धंसने की घटनाएं हुईं। अब क्रैश बैरियर में टूट-फूट और दरारें चिंता बढ़ा रही हैं। वहीं, कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में किमी 59.2 पर हाल में मरम्मत की गई सड़क फिर उखड़ने लगी है। सड़क पर बजरी फैलने से वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है। यहां डिवाइडर के पास तेज धूप के बावजूद बारिश का पानी जमा है, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। हाल में गंगा एक्सप्रेसवे के ऊपर बने पुल पर दो जगह क्रैश बैरियर टूटे मिले हैं। इनमें से एक स्थान लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर किमी 55.5 पर है। इसके ठीक नीचे गंगा एक्सप्रेसवे गुजरता है। ऐसे में यदि कोई वाहन यहां दुर्घटनाग्रस्त होकर क्रैश बैरियर से ट...