कानपुर, जनवरी 28 -- एनएचएआई के 63 किमी लंबे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर प्रति किमी टोल वसूली न होकर एकमुश्त लिया जाएगा। प्रदेश के बाकी यूपीडा के एक्सप्रेस वे पर प्रति किमी यात्रा करने पर टोल लिया जाता है। छोटा होने की वजह से यह व्यवस्था की गई है। एनएचएआई ने नए एक्सप्रेस-वे के ट्रैफिक लोड का आकलन किया है, जिसके तहत इस पर शुरुआत में ही 40 हजार वाहनों की प्रतिदिन आवाजाही होने की उम्मीद है। एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक लोड शिफ्ट होने से कानपुर से लखनऊ के बीच पुराने हाईवे पर 60 प्रतिशत लोड कम हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे को मार्च में शुरू होने की उम्मीद है। सिक्सलेन एक्सप्रेस वे को इस तरह से बनाया गया है, जिससे वह अगले 50 वर्षों तक ट्रैफिक लोड संभालने में सक्षम होगा। इस एक्सप्रेस वे को आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। एक्सप्रेस वे पर बाइक और तिपहिया ...