कानपुर, अगस्त 12 -- Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का बुरा हाल है। मंगलवार को एक बार फिर 10 मीटर सड़क धंस गई। इसके अलावा तीन दिन पहले मरम्मत हुई सड़क भी उखड़ गई। वहीं, कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में बनी हसनापुर के पास खराब हुई सड़क की आनन-फानन में मरम्मत शुरू कर दी गई है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनने के बाद से ही सवालों के घेरे में है। इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के 13 दिन बाद ही यह जगह-जगह टूटने लगी। इसी क्रम में लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन में बेहटा के पास किलोमीटर 63.9 पर महज तीन दिन पहले की गई मरम्मत अब जवाब देने लगी है। नया डाला गया तारकोल जगह-जगह उखड़ने लगा है। क्षतिग्रस्त हिस्से से वाहनों को बचाकर निकालने के लिए करीब 200 मीटर तक ट्रैफिक कोन लगाए गए हैं। एक्सप्रेसवे के धंसने का सिलसिला जारी है। यह भी पढ़ें- माया...