शामली, नवम्बर 17 -- अग्रवाल मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने उत्तर रेलवे के डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर शामली-बड़ौत-बागपत होते हुए लखनऊ तथा माता वैष्णो देवी के लिए रेलगाड़ी संचालित किए जाने की मांग की है। सोमवार को मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन, शामली के दौरे पर आए डीआरएम का स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि डीआरएम द्वारा भीड़ प्रबंधन के लिए चलाई गई दो नई रेल सेवाएं लोनी, बागपत, बड़ौत व शामली क्षेत्र के लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने वाली हैं। उन्होंने मांग की कि शामली-बड़ौत-बागपत मार्ग से लखनऊ व माता वैष्णो देवी के लिए नई लंबी दूरी की ट्रेनें अवश्य संचालित की जाये। इससे क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और व्यावसायिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबी दूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.