फतेहपुर, जनवरी 6 -- विजयीपुर/चौडगरा। किशनपुर के केपीएल-7 में पहला मुकाबला लखनऊ की डीएसडी और बांदा की बिसंडा से हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिसंडा के पहले ओवर से विकेट गिरना शुरु हो गए और महज 69 रन पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ ने दो विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज की। दूसरा मैच लखनऊ का खखरेरु के बीच हुआ। खखरेरु की बल्लेबाजी बिसंडा से भी खराब रही। मात्र 51 रन बनाकर आलआउट हो गई। लखनऊ की बल्लेबाजी के आगे दोनो टीमें लड़खड़ा गई। इस मैच को जीतने के लिए लखनऊ के कप्तान दुर्गेश सिंह उतरे लेकिन खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद के बल्लेबाजों ने जीत दिलाई। लखनऊ के निशांत और अमित को मैन ऑफ द मैच दिया बीडीओ रत्नाकर त्रिपाठी ने सौंपा। एडीओ पंचायत मो हारुन, सीडीपीओ हसन जैदी, एडीओ ए मनोज सिंह, अरविंद मिश्रा सहित दर्शक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...