कानपुर, अप्रैल 22 -- हज कमेटी ऑफ इंडिया से चयनित जायरीन की रवानगी बुधवार से लखनऊ एयरपोर्ट से शुरू हो जाएगी। प्रदेश से 18,846 जायरीन को रवाना होना है जिसमें कानपुर के 668 जायरीन (चयनित 762) शामिल हैं। इनमें प्रदेश से 700 मिनी हज (शॉर्ट हज) और 71 मेहरम (बिना ब्लड रिलेशन या नजदीकी रिश्ते वाली महिलाएं) भी रवाना होंगी। यह सिलसिला 20 मई तक जारी रहेगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 के लिए कई बदलाव किए हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव जायरीन को स्वयं फ्लाइट तिथि चुनने की छूट दी गई है। साथ ही हर जायरीन के लिए स्मार्ट वॉच दी गई है जिसमें एसओएस सुविधा भी दी गई है। यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट से हज जायरीन की रवानगी आज से इससे जायरीन की रियल टाइम लोकेशन का पता चल सकता है। किसी भी समस्या पर उसे हज के दौरान मदद मिल सकती है। युद्ध रुकने के बाद जायरीन ने राहत की...