लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ,संवाददाता। हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए अधिक किफायती और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 'उड़ान यात्री कैफे' का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह कैफे एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के चेक-इन हॉल में शुरू किया गया है। इस कैफे की खास बात यह है कि यहां यात्रियों को मात्र 10 रुपये से नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे। इस पहल का उद्देश्य हवाई यात्रियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के दौरान मंत्री नायडू ने कहा कि 'उड़ान' (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत शुरू किया गया यह प्रयास हवाई यात्रा को अधिक समावेशी और आमजन के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इ...