प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर जा रही एक फ्लाइट के टेकऑफ के दौरान अचानक रनवे पर एक बंदर आ गया। विमान तेज गति से दौड़ रहा था, तभी पायलट की नजर बंदर पर पड़ी और उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई। विमान में 132 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। जानकारी के अनुसार, विमान टेकऑफ की प्रक्रिया में था और रनवे पर तेजी से आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान एक बंदर अचानक सामने आ गया। पायलट ने बिना देरी किए सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को रोक लिया। उनकी तत्परता और सतर्कता से सभी यात्रियों और क्रू की जान सुरक्षित बच गई। विमानन विशेषज्ञों के मुताबिक, टेकऑफ के दौरान रनवे पर किसी भी जीव या वस्तु का आना बेहद ...