लखनऊ, जनवरी 29 -- अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री की अटैची से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना 10 जनवरी की बताई जा रही है। सरोजनी नगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। रायबरेली के कैंट रोड कोतवाली नगर निवासी डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि वह बीते 10 जनवरी को लखनऊ से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से मुंबई जा रहे थे। मुंबई से उन्हें इंडिगो की फ्लाइट से कोलंबो (श्रीलंका) जाना था। उन्होंने बताया कि वह अपनी छोटी अटैची में 50 हजार रुपये रखे थे। आरोप हैकि रात करीब आठ बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकइन स्क्रीनिंग प्रकिया के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने अटैची से नगदी चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- UP News: लखनऊ समेत पूरे यूपी में 30 जनवरी तक मिलेगा राशन, आदेश जारी यह भी पढ़ें- लोहिया पथ पर तेज रफ्तार कार की टक्कर, पत्रकार दंपति...