लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिला युवक का शव
आगरा, अगस्त 29 -- थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी है। मृत युवक के हाथ पर मोलू गौतम नाम लिखा है। जानकारी के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा से पांच सौ मीटर दूर लखनऊ-आगरा लाइन में सड़क किनारे करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फतेहाबाद पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और शव मोर्चरी भेज दिया है। युवक के सिर में चोट लगी थी। खून भी बह रहा था। एक पैर में भी चोट के निशान हैं। हाथ पर मोलू गौतम लिखा है। कपड़ों पर टायर के निशान भी मिले है। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। पुलिस हाथ पर लिखे नाम व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मृत युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।प्रभारी निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.