लखनऊ, सितम्बर 3 -- तेज रफ्तार और सुगम सफर के उद्देश्य से बनाया गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (एनई-6) इन दिनों यात्रियों को झटके और हिचकोले दे रहा है। करीब 62 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के 42 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड हिस्से में सड़क की हालत कई स्थानों पर ऐसी हो गई है कि वाहन चालक निर्धारित गति तो दूर, 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भी लगातार बनाए रखने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। लेकिन, मौजूदा स्थिति में कई स्थानों पर पैचवर्क के कारण 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी वाहन चलाना जोखिम भरा साबित हो सकता है। सड़क पर जगह-जगह हुए पैचवर्क के कारण वाहन चालकों को अचानक गति कम करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि ग...