लखनऊ, मार्च 31 -- गोमतीनगर के सेज क्रिकेट ग्राउंड में एसोसिएशन ने होली एवं ईद मिलन समारोह आयोजित किया। इस दौरान वरिष्ठ आर्किटेक्टों को सम्मानित किया गया और वैभव गोयल एकादश ने मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच जीता। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत पाल सिंह व सचिव देवेश मणि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। महिलाओं-बच्चों के लिए भी मनोरंजक कार्यक्रम हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...