लखनऊ, जुलाई 27 -- राज्य सरकार ने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा के साथ लखनऊ, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज और बुंदेलखंड के शहरों को जीसीसी हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

जीसीसी सलाहकार बोर्ड का गठन प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स आलोक कुमार ने बताया कि जीसीसी इकोसिस्टम विकसित करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही एक उच्चस्तरीय 'जीसीसी सलाहकार बोर्ड' का गठन करेगी। इस बोर्ड में सरकार, उद्योग जगत, शैक्षणिक संस्थानों, इन्वेस्ट यूपी और विकास प्राधिकरणों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो नीतियों को बेहतर बनाने, अंतर-विभागीय तालमेल बिठाने और निवेशकों की निर्णय प्रक्रिया को तेज करने का काम करेंगे।

आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स नीति का सिलसिला इसके साथ ही सरकार अपनी आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स नीति को मजब...