नई दिल्ली, फरवरी 10 -- लखनऊ से गोरखपुर, फैजाबाद, बहराइच, गोंडा समेत पूर्वांचल आने-जाने वालों को झटका लगा है। लखनऊ- अयोध्या रोड पर रोज़ाना भीषण जाम से जूझ रहे लोगों की राहत की उम्मीदों पर बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण योजना को शासन ने अचानक निरस्त कर दिया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से कराए गए सर्वे और तैयार कराई गई डीपीआर अब फाइलों तक सीमित रह गई है। इससे साफ हो गया है कि फिलहाल अयोध्या रोड पर फ्लाईओवर का सपना पूरा नहीं होगा। शासन ने अब नए विकल्पों पर काम करने का निर्देश दिया है। एलडीए ने अयोध्या रोड पर ट्रैफिक दबाव को देखते हुए फ्लाईओवर निर्माण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कराया था। इसके लिए ट्रैफिक सर्वे भी कराया गया और तकनीकी रूप से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी। लेकिन शासन स्तर पर इस प्रस्ताव को खारिज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.