लखनऊ, जनवरी 8 -- राजधानी लखनऊ में अयोध्या मार्ग पर पॉलीटेक्निक से इंदिरा नहर तक छह लेन की एलीवेटेड रोड का काम फरवरी से शुरू हो जाएगा। रोड डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया गया है। निर्माण कार्य सेतु निगम करवाएगा। दो चरणों में होने वाले निर्माण कार्य के पहले चरण में पॉलीटेक्निक से अयोध्या रोड पर रजत गर्ल्स डिग्री कॉलेज तक 3.4 किमी तक की रोड बनाई जाएगी। दूसरे चरण में उसके आगे किसान पथ तक की शेष 4.3 किमी रोड का निर्माण किया जाएगा। इससे आने जाने वाले लाखों यात्रियों का सफर और आसान होगा। पॉलीटेक्निक से इंदिरा नहर तक एलीवेटेड रोड का निर्माण 1295 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। रोड निर्माण के लिए आईआई रुढ़की ने डीपीआर की डिजाइन और ड्राइंग पर सहमित जता दी है। उसके बाद डीपीआर के अनुसार प्रथम चरण के लिए पॉलीटेक्निक से रजत गर्ल्स डिग्री कॉलेज तक 3.4 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.