लखनऊ, जून 24 -- Lucknow fir tragedy: लखनऊ अग्निकांड में लगातार कार्रवाई जारी है। अब बड़े ऐक्शन की तैयारी हो जाने जा रही है। जांच पड़ताल में छह पीसीएस अफसरों पर भी दोष सामने आया है। इसको लेकर एलडीए वीसी ने कार्रवाई को लेकर सिफारिश कर दी है। कार्रवाई के लिए उनका नाम भी शासन को भेज दिया है। सभी छह पीसीएस अफसरों का नाम अलीगंज अग्निकांड से जुड़ा होना बताया जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पीसीएस अधिकारियों का नाम बताने से इनकार कर दिया है। घटना के बार शासन स्तर से एसआईटी के गठन के साथ ही प्राधिकरण ने भी अपनी आंतरिक जांच समिति बनाई थी। समिति ने जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता के पद पर तैनात रहे 19 अफसरों की जिम्मेदारी तय की थी। इसमें एक की मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को छह पीसीएस अफसरों को ...