कानपुर, जून 23 -- कानपुर। लखनऊ में हुई हृदयविदारक अग्निकांड की घटना पर नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन (नीटा) ने गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है। इस भीषण हादसे में मासूम बच्चों सहित कई लोगों के असामयिक निधन की खबर ने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है। संस्था के अध्यक्ष विवेक अवस्थी ने कहा कि बच्चों की मुस्कान किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है। उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि इस दुःखद घटना ने प्रत्येक संवेदनशील व्यक्ति को भीतर तक झकझोर दिया है। श्रीश गुप्ता, सतेंद्र कटियार, प्रशांत शुक्ला आदि ने भी शोक जताया। यह भी पढ़ें- अग्निकांड में मृत छात्र-छात्राओं को दी श्रद्धाजंलि यह भी पढ़ें- दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किया यह भी पढ़ें- पार्षदों ने अग्निकांड में मृत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...