बोकारो, जून 26 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। लखनऊ के अलीगंज स्थित एक एनिमेशन सेंटर एवं पेट क्लीनिक में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत की घटना के बाद बोकारो जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संभावित अग्निकांड और अन्य आपदाओं से जनहानि रोकने के उद्देश्य से जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों, ट्यूटोरियल, पुस्तकालयों, छात्रावासों, होटलों एवं गेस्ट हाउसों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिलादंडाधिकारी अजय नाथ झा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- सभी बड़े भवनों की फायर सेफ्टी आडिट अनिवार्य, बनेंगे टास्क फोर्ससुरक्षा जांच के आदेश उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी चास एवं बेरमो (तेनुघाट), चास नगर निगम तथा फुसरो नगर परिषद के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सुरक...