प्रयागराज, जून 23 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन में मंगलवार को लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। छात्र नेता आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आशुतोष पांडेय ने कहा कि कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और शैक्षणिक परिसरों में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- पार्षदों ने अग्निकांड में मृत छात्रों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- ठाकुरद्वारा में सीओ ने कोचिंग संचालकों को दिए निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...