इटावा औरैया, जून 23 -- इटावा। सपा सांसद डिंपल यादव मंगलवार को अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचीं। उन्होंने हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना की और भंडारे में प्रसाद का वितरण किया। लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर डिंपल यादव ने कहा कि घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। मृतक छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को इन्हें उचित मुआवजा देना चाहिए। इसके साथ ही घटना में घायल हुए छात्रों का सरकार को बेहतर इलाज कराना चाहिए। डिंपल यादव ने कहा कि सरकार को इस घटना के पीछे की वजहों की जांच करानी चाहिए और जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार में पास नक्शे व एनओसी की जांच हो: अखिलेश सपा सांसद ने कहा कि इस घटना में जान गंवा...