लखनऊ, दिसम्बर 12 -- मलिहाबाद। लोक कल्याण की भावना को लेकर शुक्रवार से श्री गोपेश्वर गौशाला मलिहाबाद में सात दिवसीय श्रीमद् भागवद गीता ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। कथावाचक आचार्य स्वामी माधव शरण के श्रीमुख से पहले दिन की कथा सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हो उठे। आयोजन समिति के श्रवण कुमार गुप्ता और शैलेष कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कथा का आयोजन लोक कल्याण की भावना से किया गया है। गौशाला परिसर स्थित दिव्य सरोवर के निकट बने आकर्षक मंच के सम्मुख बने सत्संग हाल मे शुक्रवार को प्रथम दिवस की कथा का आयोजन किया गया। इसका समापन 18 दिसम्बर को किया जायेगा। पहले दिन श्रोताओं की भारी भीड़ रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...