लखनऊ, मार्च 3 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने पंतजलि ऑर्डर के नाम पर एक महिला से 84,454 रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना आशियाना और साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आशियाना के रुचि खंड-द्वितीय शारदा नगर निवासी संचिता मौर्य ने बताया कि बीती 28 फरवरी 2026 की सुबह 10:54 बजे उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पंतजलि ऑर्डर से जुड़ा बताते हुए एक दिन पहले किए गए ऑर्डर की जानकारी देकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद वॉट्सएप के जरिये ट्रांजैक्शन संबंधी विवरण भेजा गया। आरोपी ने खुद को एमडी रईस बताते हुए यूपीआई के जरिए से रकम ट्रांसफर करवाई। पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 84,454 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़िता को ठगी की जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की। आशियान...