नई दिल्ली, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश में रेरा की नई परियोजनाओं का इंतजार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, मथुरा, सहारनपुर में मेरठ, बागपत, गोरखपुर, वाराणसी, बांदा, हापुड़, बाराबंकी समेत 13 जिलों में यूपी रेरा नई रियल एस्टेट परियोजनाएं लाने जा रही है। यूपी रेरा ने 6,841.85 करोड़ की 24 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश के 13 जिलों में लगभग 7,830 आवासीय और व्यावसायिक यूनिट्स विकसित होंगी। यूपी रेरा की 198वीं बोर्ड बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न जिलों की कई परियोजना की समीक्षा की गई। केवल उन्हीं परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जो नियामकीय मानकों और आवश्यक अनुपालन शर्तों को पूरा करती थीं। मंजूर की गई इन परियोजनाओं में आव...