चक्रधरपुर, दिसम्बर 26 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत के बुढ़ीगोड़ा में कल्याण मंच द्वारा आयोजित लखटकिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को 2 लाख 20 हजार, उपविजेता को 1 लाख 40 हजार, तीसरा एवं चौथा विजेता को 60-60 हजार, पांचवं से आठवां विजेता को 30-30 हजार रुपये नदक इनाम दिया जाएगा। जबकि मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट स्कोरर को भी पुरस्कृत किया जाएगा। जबकि 40 प्लस के विजेता टीम को 50 हजार, उपविजेता को 30 हजार रुपये नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...