मऊ, अगस्त 30 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद मऊ की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर स्थित संगठन के शिविर कार्यालय में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी तीन सितंबर को लखनऊ में आयोजित स्वदेशी व्यापारी कुंभ में जनपद से अधिकाधिक संख्या में व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया। बैठक में संगठन से जुड़ने वाले नए सदस्यों अजय सर्राफ, सूर्यांश सर्राफ, शफीक अहमद, वीरेंद्र कुमार, अतुल गुप्ता, शाहिद आदि का उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Mau News: स्वदेशी व्यापारी कुंभ को लेकर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ.रामगोपाल गुप्त ने कहा कि ...