झांसी, जून 16 -- झांसी (मऊरानीपुर)। मऊरानीपुर में धडल्ले से हरे पेड़ों पर कुल्हाड़े चल चल रहे हैं। रातों-रात लकड़ी लादकर कहीं और ले जाई जा रही है। बीती रात मऊरानीपुर में वन विभाग ने प्रतिबंधित लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा गया। बाद में मामूली जुर्माना लगाकर उसे छोड़ दिया। मंगलवार यह बात सवालों के घेरे में रही। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि एक तरफ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपे जा रहे हैं। दूसरी तरफ हरियाली पर कुल्हाड़ी चल रही है। आए दिन लकड़ी लदे वाहन विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं। मऊरानीपुर वन क्षेत्र में वन विभाग ने बीती देररात रात प्रतिबंधित लकड़ी से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। ट्रक पकड़ा गया। सूत्रों की मानें तो सुबह होते-होते करीब 50 हजार रुपए जुर्माना लगाकर ट्रक भी रवाना कर दिया? गया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि ट्रक में लाखों रुपए ...