दुमका, फरवरी 11 -- दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया अंचल क्षेत्र में इन दिनों पेड़े की कटाई जोरो से हो रही है। लकड़ी माफियाओं का मनोबल इतना बड़ा हुआ है कि जंगलों से साल और सखुआ जैसे कीमती पेड़ों को काटने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला अंचल धोबनाहरिण बहाल पंचायत स्थित पहाड़ के पहाड़पुर और आमगाछी के बीच साल जंगल से आ रही है। जहां सड़क किनारे लकड़ी माफियाओं ने दिन के उजाले में दो साल वृक्ष को संभवतः पेट्रोल संचालित मशीन से काटकर लगभग 10 वोटा कर आरा मिला में खपाने के फिराक में है। हालांकि इस संबंध में वंरक्षी अनुराग कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया टीम रवाना हो गई है। लकड़ी को जब्त कर आरोपियों को चिन्हित कर उचित कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। फोटो संख्या-21-जंगल में कटा वृक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...