रामपुर, अप्रैल 16 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में लकड़ी फैक्ट्री पर काम करने वाले कर्मी को कुछ लोगों ने रंजिशन पीट दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर अन्य कर्मियों ने उसे बचाया और सिविल लाइंस कोतवाली लेकर पहुंचे। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लानगर निवासी याकूब अलीनगर बाईपास स्थित मोहम्मद रिजवान की लकड़ी फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार की शाम वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। तभी रायपुर निवासी मुस्तफा रहमान कुछ लोगों के साथ वहां पर आया और गालियां बकने लगा। याकूब ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- मजदूर के साथ मारपीट करने में चार पर केस उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराया। जिस पर स...