उन्नाव, नवम्बर 7 -- परियर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर चौकी अंतर्गत मरौंदा सुचित गांव में गुरुवार को रात में हरे आम के पेड़ काट दिए गए। शुक्रवार सुबह जब लकड़ी लादने के लिए वाहन पहुंचे, तब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। तभी किसी ने कटे हुए आम के पेड़ों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस व वन विभाग की मिली भगत के बगैर यह मुमकिन नहीं है। परियर चौकी प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि आम का पेड़ सूखा हुआ था। जानकारी गुरुवार को ही वन विभाग को दे दी गई थी। वन विभाग के प्यारेलाल तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले खेत मालिक ने डाले छटाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पेड़ को दो मीटर ऊपर से काटा गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...